अयोध्या राम मंदिर में रामलला विराजमान हो चुके हैं। इसके बाद यहां पर राम भक्तों की अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही है। ट्रेन या बस अयोध्या के लिए सब फुल चल रहे हैं। जिन्हें टिकट नहीं मिल रही, वे अपने वाहन से अयोध्या पहुंच रहे हैं। कुल मिलाकर लोग राम लला के दर्शन करने से चूकना नहीं चाहते। अगर आप भी दिल्ली से अयोध्या जाने की सोच रहे हैं, तो हम आपको ऐसे तरीके बताएंगे कि आपकी यात्रा बहुत आसान हो जाएगी।

अयोध्या की यात्रा आप बस, ट्रेन और फ्लाइट से कर सकते हैं। आप चाहें, तो अपने वाहन से भी अयोध्या पहुंच सकते हैं। वहीं अगर बजट अच्छा हो, तो फ्लाइट से जाना तो बेस्ट है। तो चलिए जानते हैं दिल्ली से बस, ट्रेन या फ्लाइट से कैसे पूरा होगा अयोध्या तक का सफर।

अयोध्या के लिए बस

वैसे तो लोग अपनी अपनी सुविधा और बजट के अनुसार, अयोध्या जाते हैं। बस से अयोध्या जाना चाहते हैं, तो आनंद विहार और कौशांबी बस स्टैंड से सीधी बस अयोध्या के लिए मिल जाती है। ये उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसें होती हैं, जिनका किराया 1359 रुपए है। अगर आप प्राइवेट बस से जाना चाहते हैं, तो इनका किराया 1800 रुपए है। रेड बस या पेटीएम पर जाकर प्राइवेट बस के लिए सीट बुक कर सकते हैं। बस लेने के लिए आपको कश्मीरी गेट जाना होगा। यहां से आपको रात में 9 से 10 बजे के बीच में सीट बुक करनी होगी। बस सुबह 10 से 11 बजे तक आपको अयोध्या पहुंचा देगी।

अपने वाहन से अयोध्या पहुंचने का तरीका

कई लोग मौज मस्ती करते हुए और रोड़ ट्रिप का आनंद लेते हुए अयोध्या जाना चाहते हैं। अगर आप भी अपने वाहन से राम जन्मभूमि तक जाने की सोच रहे हैं, तो आपको दिल्ली से अयोध्या के लिए 700 किलोमीटर का सफर तय करना होगा। इस दौरान टोल टैक्स भी लगेगा, जो करीब 1200 रुपए होगा। कुल मिलाकर अयोध्या पहुंचने में पूरा 6-7 हजार रुपए का खर्च आएगा।

अयोध्या के लिए फ्लाइट

पहले फ्लाइट से अयोध्या जाना थोड़ा कठिन था, लेकिन अब एयरपोर्ट बनने के बाद आप फ्लाइट से कुछ ही घंटों में अयोध्या पहुंच जाएंगे। Make my trip के अनुसार दिल्ली से अयोध्या के लिए तीन फ्लाइट जाती हैं। जिसमें एक Air India Express की और दो IndiGO की। आप सुबह 10 बजे की Air India Express की फ्लाइट से अयोध्या पहुंच सकते हैं। इसकी कीमत 5683 रुपए है। IndiGO की फ्लाइट शाम 6:10 बजे और रात 8:25 बजे जाती हैं। इनकी कीमत 3509 रुपए और 8235 रुपए है।

निष्कर्ष

अयोध्या जाने के लिए आप अपनी सुविधा और बजट के अनुसार कोई भी तरीका चुन सकते हैं। अगर आप कम बजट में यात्रा करना चाहते हैं, तो बस से जाना एक अच्छा विकल्प है। अगर आप आराम से और जल्दी पहुंचना चाहते हैं, तो फ्लाइट से जाना सबसे अच्छा है।